बिलासपुर

तिवारी परिवार द्वारा आयोजित देवी भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के सीपत रोड में स्थित श्री कृष्णा कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत नवान्ह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का मंगलवार की शाम कन्या पूजन, ब्राह्मण भोज, प्रसाद वितरण और भंडारा के साथ समापन हो गया। यहां पिछले 2 दिसंबर से लगातार कथाव्यास सरगांव मुंगेली निवासी पंडित अरुण दुबे जी महाराज द्वारा कथा सुनाई जा रही थी। पूरे दिन यहां श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।कथा के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को दोपहर बाद बिलासपुर पहुंचे। वे रायपुर से सीधे बिलासपुर में सरकंडा स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स परिसर पहुंचकर समाजसेवी गौरव, शिल्पी तिवारी परिवार द्वारा निवास में आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बैजनाथ चंद्राकर,अभयनारायण राय,पूर्व विधायक रश्मि सिंह,आशीष सिंह ठाकुर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी,प्रमोद नायक,जगदीश कौशिक,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू,अरविंद शुक्ला,हमीदा खान भी उनके साथ तिवारी निवास पहुंचे। विधायक और समर्थकों के साथ सबसे पहले श्री बघेल ने व्यास गद्दी को प्रणाम किया। उसके बाद परिवार के लागों से मुलाकात की। काफी देर परिवार के लोगों से मेल मुलाकात फोटो सेशन के बाद वे सभी श्रद्धालुओं को देवी भागवत कथा की बधाई देकर अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। रवानगी से पूर्व गौरव तिवारी और शिल्पी तिवारी ने उन्हें देवी भागवत कथा का प्रसाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking