बिलासपुर
VIDEO : दो दिनों से जूना बिलासपुर में सांड का आतंक

बिलासपुर/ जूना बिलासपुर नागोराव स्कूल के पास पिछले दो दिनों से एक सांड से राहगीर और आसपास के दुकानदार परेशान हैं जो आते जाते लोगों को दौड़ा रहा है जिससे आसपास के व्यापारियों को सांड का डर सता रहा है। सड़क पर चल रहे लोगों को दौड़ाते सांड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे साफ़ दिख रहा है कि कैसे लोग डर कार भाग रहे हैं। हालांकि अभी तक सांड के द्वारा किसी को घायल करने की ख़बर नहीं आई है, लेकिन समय रहते इस सांड को नहीं पकड़ा गया तो यह सांड किसी को भी चोट पहुंचा सकता है। क्योंकि इसी चौक पर कई स्कूली बच्चे भी रोज आना जाना करते हैं। अब देखना है कि नगर निगम की टीम इस सांड को कब पकड़ कर ले जाती है।