बिलासपुर

समाज कल्याण विभाग ने “सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया सम्मान”

बिलासपुर/समाज कल्याण विभाग बिलासपुर द्वारा सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर कल्याण कुंज वृद्धाश्रम एवं सुवाणी प्रशामक देख-रेख गृह जोरापारा में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं वरिष्ठजनों के लिये शासन के मंसा के अनुरूप सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें सभी महिला-पुरूष वरिष्ठजनों का फुल-माला, साल से सम्मानित करते हुये मिस्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर विभागीय कलापथक दल द्वारा वरिष्ठजनों पर आधारित गीत-संगीत एवं नशामुक्ति पर प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में  हरीश सक्सेना, नोडल अधिकारी प्रशांत मोकासे, सहायक नोडल एवं  लीलाधर भांगे,  विजय केशकर, दादुलाल बरेठ,  राजेश सिसोदिया, राधेश्याम यादव,  वांसी कृष्णा सिलारपू,  त्रिलोक कश्यप उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking