बिलासपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर द्वारा कंपोजिट बिल्डिंग जो कि लगभग 60 वर्ष पुरानी है। भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालय संचालित है जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी/ कर्मचारी कार्यरत है तथा शासकीय कार्यों से भवन में आगंतुकों का आना-जाना लगा रहता है।विदित हो कि भवन के ऊपरी तल पर एवं भूतल स्थित कार्यालय में सीपेज व पानी टपकने की एवं छठ का प्लास्टर गिरने की समस्या भवन में स्थित सभी शौचायलयों से पानी निकासी की व्यवस्था सही न होने के कारण भवन में एवं परिसर में बदबू बना रहता है।भवन के सामने सुलभ शौचालय संचालित होने के कारण इसके ओवरफ्लो से गंदा पानी परिसर में आता है जिसके कारण परिसर में गंदगी एवं बदबू की समस्या बनी रहती है।भवन में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित न होने के कारण अधिकारी/ कर्मचारी एवं शासकीय कार्यों से आने जानी वाले के साथ ही दिव्यांगों को भी अपने व्हीलचेयर एवं मोटराइज्ड टायर साइकिल को समाज कल्याण विभाग तक लाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इन सभी समस्याओं को लेकर कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा किया गया उनके द्वारा निराकरण करने के कार्यवाही का आश्वसन दिया गया।मुलाकात करने वालों में जी आर चंद्रा, पवन शर्मा, रामकुमार यादव, किशोर शर्मा, अश्वनी पांडे, राजू कस्तूरे, संजय शुक्ला, राजेश तंबोली, शशांक द्विवेदी आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking