महीना उर्स आज रहेगी ज़ायरीनों की भीड़, कमेटी की ओर से शाकाहारी लंगर का इंतेजाम, दरगाह को फूलों से सजाया गया

बिलसपुर/सूफी-संत हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का महीना उर्स आज जुमेरात को बड़े ही शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। इस मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में प्रदेश भर से जायरीनों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। दरगाह इन्तेज़ामिया कमेटी द्वारा ज़ायरीनों के लिए खाने में शुद्ध शाकाहारी लंगर का इंतेजाम किया गया है। इस उर्स में कमेटी की ओर से दरगाह को आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है।इंतेजामिया कमेटी के चेयरमेन इरशाद अली ने बताया कि लुतरा शरीफ की इस सरजमीं से कौमी एकता, भाईचारा और सद्भावना की बयार पूरे छत्तीसगढ़ में बहती है। मान्यता है कि लोगों के बिगड़े काम यहां आने से बन जाते हैं। यही कारण है की सभी धर्म के लोग यहां आकर हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के फैज से अपने दुख मुसीबत से छुटकारा पाते है। इंतेजामिया कमेटी दरगाह लूतरा शरीफ के सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चाहने वालों से गुजारिश की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर बाबा सरकार की दुआओं को हासिल करें।