बिलासपुर

खरौद- कया जोन के नोनिया समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लवनकार खरौद- कया जोन परिक्षेत्र नोनिया- लोनिया समाज के अंतर्गत ग्राम गुड़ नरगोड़ा में बैठक आयोजित की गई। जोन व ग्राम स्तर में बनाए गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।बैठक में जोन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।  देवब्रत नोनिया ग्राम कया (अध्यक्ष), चैतराम नोनिया  खरौद (उप-अध्यक्ष), दुर्गेश नोनिया खरौद (सचिव), नारायण नोनिया गुड़ी  (सह सचिव),  संतोष नोनिया गुड़ी, बजरंग नोनिया खरौद  (कोषाध्यक्ष),  बरातु राम नोनिया कया, अशोक नोनिया गुड़ी,  गोपाल नोनिया भटगांव, विश्वनाथ नोनिया खरौद को संरक्षक बनाया गया है। ग्राम गड़ी- नरगोड़ा नोनिया समाज के अध्यक्ष बैसाखु राम नोनिया नरगोड़ा  (अध्यक्ष)  उमाशंकर नोनिया  (उपाध्यक्ष),  अशोक नोनिया  (सचिव), बजरंग नोनिया  (कोषाध्यक्ष) नारायण नोनिया  (प्रवक्ता), ओम प्रकाश नोनिया, आशीष नोनिया, राजेश नोनिया, शसंतोष नोनिया संरक्षक बनाए गए। आज की बैठक में सभी पदाधिकारियों ने बिना भेद भाव के न्याय करने का संकल्प लिया है। इसके अलावा नई दिल्ली में 1 दिसम्बर को आयोजित सम्मेलन में शामिल होकर छत्तीसगढ़ के नोनिया समाज का नाम आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking