बिलासपुर

गोकुलनगर पशु चिकित्सालय में गौ-पूजन कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट पशुपालकों का हुआ सम्मान

बिलासपुर/सरकार के सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर जिलास्तरीय गौ-पूजन कार्यक्रम गोकुलनगर पशु चिकित्सालय में आयोजित किया गया।जिसमें गाय के महत्व और बेहतर पशुपालन के उपाय बताये गये।जिससे गायों की रक्षा हो सके। भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना 21वीं पशुसंगणना की उपयोगिता और महत्व बताया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया गया। पशुसंगणना संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। अंत में “एक पेड़ गौमाता के नाम” कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर  के मार्गदर्शन में हुआ। जिसमें डॉ. बी.पी. सोनी, डॉ. विरेन्द्र पिल्ले, डॉ. आनंद रघुवंशी, डॉ. अमित तिवारी, जयंत श्रीवास्तव, वी. के. पैकरा और जिला दूध उत्पादक समिति के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, संरक्षक अशोक शर्मा, प्रकाश गुप्ता, कमलेश मिश्रा, प्रथम कश्यप, सोमू श्रीवास्तव, संतोष ग्वाला आदि पशुपालक भारी मात्रा में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जयंत श्रीवास्तव सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्राधिकारी बिलासपुर (छ.ग.) ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking