बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस का मानवीय चेहरा : दिव्यांग बुजुर्ग ठंड से कापते रोड पर पड़ा था मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

बिलासपुर/  डायल -112, छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई की थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक में एक बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्ति गंभीर हालत में रोड में पड़ा हुआ है। जिस पर तत्काल पहुंची ११२ को पूछताछ पर पता चला की बुजुर्ग की एक वर्ष पूर्व ट्रेन दुर्घटना में दोनों पैर कट गए थे ।जिसे उसके परिजनों द्वारा महाराणा प्रताप चौक में असहाय छोड़ दिया गया था। ठंड से उसकी हालत खराब थी और वो चलने फिरने में भी असमर्थ था। जिसे देख कर वृद्धाश्रम के संचालक ने डायल ११२ को काल किया जो सिविल लाइन डायल ११२ टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरक्षक 1312 पुनीत साहू एवं चालक जीतेन्द्र कुमार तत्काल घटना स्थल पहुंकर कॉलर से संपर्क कर उनके सहयोग से वृद्ध को उपचार हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाकर ईलाज कराया गया।पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर ने 112 टीम के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर  पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking