अभाविप तिफरा भाग की नवीन कार्यकारणी की हुई घोषणा : आशीष संयोजक, विकास को मंत्री की जिम्मेदारी

बिलासपुर/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बिलासपुर महानगर के अंतर्गत तिफरा भाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा 24 दिसम्बर 2024 को दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर यदुनंदन नगर में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप बिलासपुर विभाग संगठन मंत्री शुभम जायसवाल और बिलासपुर विभाग संयोजक हिमांशु कौशिक उपस्थित रहे। इस विशेष अवसर पर सर्वसम्मति से सत्र 2024-25 के लिए तिफरा भाग के संयोजक आशीष यादव एवं विकाश कौशिक को भाग मंत्री निर्वाचित किया गया। साथ ही इस कार्यकारणी में अभय तिवारी,साहिल यादव,वेदांश नायडू,दुष्यंत सिंह मरकाम को भाग सह मंत्री बनाया गया। तिफरा भाग को 4 नगरों में बाटा गया है जिसमे सभी नगरों के नगर मंत्री भी बनाए गए है। जिसमे तिफरा नगर मंत्री आयुष पाण्डेय , व्यापार विहार नगर मंत्री राजेन्द्र कश्यप , सिरगिट्टी नगर मंत्री रोशन यादव, चकरभाठा नगर मंत्री विजय कौशिक और कार्यालय मंत्री के रूप में विकास मराठा, सोशल मीडिया संयोजक ओम यादव बनाए गए। विभान्न आयाम गतिविधि मिला कर ऐसे 30 से ज्यादा छात्रों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।अभाविप के विभाग संगठन मंत्री शुभम जायसवाल ने यह संकल्प दिलाया है कि वे सदैव छात्रों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अभाविप बिलासपुर विभाग संयोजक हिमांशु कौशिक ने परिषद का इतिहास बता कर अपना वक्तव्य रखा। तिफरा भाग संयोजक आशीष यादव ने भाग के अंदर आने वाले प्रत्येक स्कूल एवं कॉलेज की जानकारी देकर सभी को अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए कहा। भाग मंत्री विकास कौशिक ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी को शुभकामना संदेश दिया।