हेमांशु कौशिक बनाए गए एबीवीपी छत्तीसगढ़ प्रदेश सह-मंत्री

बिलासपुर/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छत्तीसगढ़ का 57 वां प्रांत अधिवेशन 03 से 05 जनवरी 2025 तक राजनांदगांव में संपन्न हुआ। जिसमें कुछ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किये गये। इसी कड़ी में हेमांशु कौशिक को संगठन द्वारा एबीवीपी छत्तीसगढ़ प्रांत के सह-मंत्री कीं महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौपी गयी। जिससे प्रांत के के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर हैं। इस घोषणा के बाद हेमांशु कौशिक ने संगठन का धन्यवाद करते हुए कहाँ की विद्यार्थी परिषद् जैसे दुनिया के सबसें बड़े छात्र संगठन का कार्यकर्ता होना ही उनके लिए सौभाग्य की बात हैं। संगठन विस्तार और छात्रहित उनकी पहली प्राथमिकता होगीं। एबीवीपी को हर कैंपस तथा समाज के हर अंग तक लेकर जाना हैं। ज्ञात हो कि हेमांशु कौशिक पूर्व में बिलासपुर महानगर मंत्री का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वो बिलासपुर विभाग के विभाग संयोजक, राज्य विश्व विद्यालय प्रमुख, प्रांत संपर्क प्रमुख एवं प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य जैसे दायित्वों में हैं।