राजनीती

कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष दिलीप पाटिल ने दो वार्डो से पार्षद प्रत्याशी के लिए जमा किया आवेदन 

बिलासपुर/कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल ने वार्ड नंबर 52 से  पार्षद प्रत्याशी के लिए भरी हुंकार वार्ड नंबर 52 रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड पार्षद प्रत्याशी हेतु आवेदन आज कांग्रेस भवन मे जमा किया गया।दिलीप पाटिल कांग्रेस संगठन के रीति नीति से काफी प्रभावित रहे हैं और यही कारण है कि आज भी अपनी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्य करने सदैव तत्पर रहते हैं।बिलासपुर। कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप पार्टी ने पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 52 से हुंकार भरी है। गौरतलब है कि  दिलीप पाटिल 1998 से 1999 तक एन एस यु आई में सचिव के पद पर थे 2005 से 2015 तक पंच के पद पर रह चुके है 2006 से 2007 तक युवा कांग्रेस के जिला सचिव भी रहे है।2015 में उप सरपंच का पद सभांला 2021 से 2022 में जिला शहर कांग्रेस महामंत्री पद पर थे । वर्तमान में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का दायित्व भी जिम्मेदारी से निभा रहे है। जिसके कारण वह भी कांग्रेस से टिकट की आस लगाए बैठे है और पूरा विश्वास है कि किए गए कार्यों को देखकर पार्टी उन्हें एक मौका जरूर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking