भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी महिलाओं का सम्मान करती है : शैलेन्द्र


बिलासपुर/ सैय्यद गुलशेर अली। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दक्षिण मंडल तालापारा में महतारी वंदन महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नवनियुक्त भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव उपस्थित थे। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी महिलाओं का सम्मान करती है। और शासन की सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाती है। भाजपा के लिए सभी माताए और बहने एक समान है। महिलाओं के द्वारा भी मंडल अध्यक्ष श्री यादव का सम्मान किया गया। जिसके लिए श्री यादव ने माता और बहनों का आभार व्यक्त किया। और उन्होंने आशा व्यक्त की जिस तरह विधानसभा में भाजपा को जिताया है। वैसे भी नगरी निकायों में भी भाजपा को सफलता मिलेगी। महापौर के दावेदारी के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि भाजपा अनुशासन की पार्टी है। यदि उन्हें मौका मिलता है तो पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।और जिसे भी टिकट मिलेगा। सभी मिलकर उसे जीत दिलाएंगे। नगरी निकायों में सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव के साथ नारायण गोस्वामी, शिव पटेल, वशी खान, वरिष्ठ कार्यकर्ता शेख हफिज भाई, बंटी यादव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।