बिलासपुर
कोटा विधानसभा क्षेत्र में वन अधिकार पट्टा से धान मंडी में धान खरीदी नही, कलेक्टर से शिकायत

बिलासपुर/ कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पुडु के किसान आज़ाद युवा संगठन के नेतृव में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँच कर कलेक्टर से मुलाकात करते हुए कहा गया की चपोरा धान मंडी का उप केन्द्र मंडी पचरा में वन अधिकार पत्र से किसानो का धान नही खरीदा जा रहा है, जब की एक माह पूर्व किसानो का टोकन कट चुका है। उक्त शिकायत को लेकर कलेक्टर को 20 किसानो की सूची सौपी गई।कलेक्टर द्वारा तत्काल डी ई एम ओ शंभु गुप्ता को आदेशित करते हुए किसानो का धान खरीदी करने को कहा गया। किसानो का धान नही खरीदी करने पर कार्यवाही करने की बात कही गई। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा जीयतराम एक्का, सुबन एक्का, शिवलाल एक्का, जगदीश एक्का उपस्थित रहे।