राजनीती
टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर वार्ड क्रमांक 42 से निर्दलीय चुनाव लडूंगा : इशहाक

बिलासपुर/आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने कहा की यदि कांग्रेस पार्टी मुझे टिकट नही देती है और मेरे नाम पर सहमति नही बनने पर मै भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर वार्ड क्रमांक 42 से निर्दलीय चुनाव लडूंगा। ये मेरे मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा की बात है। कुरैशी ने कहा कि मै और मेरे संगठन के कार्यकर्ता लगातार 30 वर्षो से कांग्रेस पार्टी के लिए पूरे जिले के विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव मे कार्य करने के अलावा कांग्रेस पार्टी की सभा, रेली, धरना प्रदर्शन हो या जेल भरो आंदोलन या गिरफ्तारी आदि में हमने सेकड़ो लोगों के साथ अपनी उपस्थित दर्ज करवाई एवं कई विधानसभा चुनाव मे अपने संगठन की उपस्थित दर्ज करवाते हुए विधायको को जीत दिलाने मे भी बड़ा योगदान दिया है। फिर भी पार्टी मझे टिकट नही देती है तो मै पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लडूंगा।