राजनीती

आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने वार्ड क्रमांक 13 के प्रत्याशी का नामांकन पर्चा निरस्त होने को बताया साजिश

बिलासपुर/आम आदमी पार्टी ने आज अपने जिला कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया के साथियों से रूबरू होते हुए अपने वार्ड क्रमांक 13 के प्रत्याशी नर्मदा पटेल के नामांकन पर्चे को को निरस्त किए जाने को .एक षडयंत्र पूर्वक सोची समझी साजिश बताया।आम आदमी पार्टी वार्ड क्रमांक 13 के प्रत्याशी नरबदा पटेल एवं पार्टी के प्रदेश उप सचिव प्रियंका शुक्ला ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा आम आदमी पार्टी के वार्ड क्रमांक 13 के प्रत्याशी नरबदा पटेल एवं पार्टी को 29/01/2025 को देर शाम जानकारी प्राप्त हुई के वार्ड क्रमांक 13 के प्रत्याशी नरबदा पटेल का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया है, अधिकारियों से बात करने पर बताया गया कि वार्ड क्रमाँक 13 के  प्रत्याशी नरबदा पटेल का नाम अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची में होने के कारण फॉर्म को रिजेक्ट किया गया है ।जिसकी अवधि 5 वर्ष है 27/01/2025 को एक पत्र के साथ आयोग द्वारा जारी किया गया था। जिसकी जानकारी ना ही आम आदमी पार्टी को एवं ना ही आम आदमी पार्टी के वार्ड क्रमांक 13 के प्रत्याशी को हुई आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरबदा पटेल द्वारा बताया गया कि उक्त सूची सन 2019- 2020 के चुनाव के संबंध में है जिसकी अवधि स्वयं पूर्ण हो चुकी है। इस तरह से मेरे एवं मेरी पार्टी के साथ एक साजीशन मेरा नामांकन फॉर्म रिजेक्ट करवाया गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला एवं संगठन महामंत्री सरदार जसबीर सिंह ने बताया की पार्टी ने इस बात की शिकायत निर्वाचन अधिकारी महोदय से कर दी है ।
आम आदमी पार्टीकी प्रदेश उप सचिव प्रियंका शुक्ला ने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी हाई कोर्ट में अपील करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking