राजनीती
जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 में मालती लक्ष्मी साहू ने नामांकन किया दाखिल , जनता का मिल रहा आशीर्वाद

बिलासपुर/ ग्राम पंचायत गुड़ी के बहू मालती लक्ष्मी साहू ने जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 दर्राभाठा, खाड़ा,हिंदाडीह, कर्रा, गुड़ी के जनपद प्रत्याशी के रूप में नामांकन फार्म जमा किया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से मतदान कर पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने के लिए आशीर्वाद मांगी है। जनपद प्रत्याशी मालती लक्ष्मी साहू क्षेत्र में 15 साल से सक्रिय हैं। साहू समाज के अलावा अन्य समाज के नागरिकों के सुख दुख में हमेशा खड़ी होती हैं। साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। मालती लक्ष्मी साहू के चुनावी मैदान में आने पर महिलाओं में भारी उत्साह है। इस बार जनता ने भारी बहुमत से आशीर्वाद प्रदान करेगी। पूर्व जनपद प्रत्याशी मालती लक्ष्मी साहू गुड़ी को पुनः जनपद प्रत्यासी को अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाए।