एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, 1-1 करोड़ मुआवजा दे नेशनल हाईवे अथॉरिटी : धनीराम यादव

बिलासपुर । बिल्हा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरना में एक ही परिवार के तीन लोगों की बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सड़क हादसे में हुई तीनों मौत को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व बिलासपुर लोकसभा पूर्व सांसद प्रत्याशी धनीराम यादव ने तीनों की मौत का जिम्मेदार नेशनल हाईवे को ठहराते हुए मृतक के परिजनों को 1-1 करोड रूपये मुआवजा देने की मांग नेशनल हाईवे अथॉरिटी से की है। मांग पूरी नही होने पर कोर्ट जाने की बात कही है।समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव ने कहा कि अभी तत्काल में हुई घटना अपने विधानसभा क्षेत्र बिल्हा के अंतर्गत ग्राम करना में तीन लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के लापरवाही के कारण दर्दनाक घटना से अपना जान गवा है यह कोई ऐसी घटना नहीं है क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने वसूली में कमी तो नहीं कर रहा है रायपुर से बिलासपुर तक टोल प्लाजा में अवध वसूली चल रही है। और रोड का मापदंड को देखा जाए तो इस तरीके से बनाया है कहीं रिपेयरिंग हुआ है तो कहीं राड निकला हुआ है। करना में हुए तीन लोगों को मौत का कारण नेशनल हाईवे अथॉरिटी है जिन्होंने वहां रफ्तार में आते हुए निकले हुए रोड का रोड से फंसा उसे वजह से उनके मौत हुई हैं। धनीराम यादव ने यह मांग किया है नेशनल हाईवे अथॉरिटी मुआवजा के तौर प्रति व्यक्ति के हिसाब से एक करोड रुपए का मुआवजा दे। अन्यथा यह मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नेतृत्व में संसद में उठाया जाएगा। क्योंकि अभी तक रायपुर से बिलासपुर जो नेशनल हाईवे बना है उसमें मापदंड पूरा गलत तरीके से है रोड दो टुकड़ा फट चुके कहीं रिपेयरिंग हो रही कहीं पर अप्लाई और नहीं है कहीं पर अंडर ब्रिज नहीं है और लोगों की जान के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी को कई बार पत्र लिखा गया लेकिन हमें आज तक जवाब भी नहीं दिया है। और यह मामला बहुत गंभीर है तत्काल एक करोड़ मुआवजा का घोषणा करें अन्यथा न्यायालय में जाने के लिए हम मजबूर हो जाएंगे। श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के स्पष्ट रूप से परिवहन मंत्रालय से आदेश है की 100 मीटर के रेडियस से पहले किसी भी टोल प्लाजा में भुगतान नहीं है। जो कि छत्तीसगढ़ में और पूरे देश के हर कोने में जहां वह भी जा रहा है डिस्टेंस की कोई मतलब ही नहीं है अवैध तरीके से टोल प्लाजा में वसूली चल रहा है।