राजनीती

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़  प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, बिलासपुर से भी कार्यकर्ता हुए शामिल

बिलासपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारीयों की समीक्षा बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 अप्रैल को मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष  डॉ. सलीम राज  (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एवं मोर्चा के सह प्रभारी  आरिफ खान के मुख्य आतिथ्य एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  शकील अहमद  की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।उक्त बैठक में समस्त प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला प्रभारियों ने अपने विगत तीन वर्षों के कार्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई एवं अपने तीन वर्षों के अनुभव साझा किए ।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष  शकील अहमद  ने के समस्त पदाधिकारीयों के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंशा की एवं सभी के साथ वा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया । इस दौरान प्रदेश सोशल मीडिया के कार्यों की भी प्रशंशा की कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री दुव्य  शाहिद खान  एवं मखमूर इकबाल खान  द्वारा किया गया एवं समापन पर आभार व्यक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष  राजिया खान  द्वारा किया गया । इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  आगर अली रिज़वी,  हमीद अहमद शाह ,  नौरीन शमशी , मोर्चा के वरिष्ठ एवं संभाग प्रभारी  युनुस कुरैशी , रिजवान पटवा , अमजद अली , संभाग सह प्रभारी अबरारा सिद्दीकी , मोर्चा की प्रदेश मंत्री  रेशमा शेख , जसवंत कौर ,  खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष  राजिया खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी गुलाम गौस खान , आईटी सेल प्रभारी शेख निज़ाम , प्रदेश कार्यालय मंत्री गगन दीप ,  रेहाना खान प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी, सह प्रभारी फैजान खान (शेबु) , सिकंदर खान , जिशान सिद्दीकी , एनविल मेस्सी , मुश्ताक अहमद  समेत मोर्चा के पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking