बिलासपुर

समाज कल्याण विभाग के  जी.आर. चंद्रा 37 वर्ष 11 माह के सेवा उपरांत हुए रिटायर्ड,प्रार्थना सभागृह में अधिकारी कर्मचारियों ने किया सेवा सम्मान कार्यक्रम

बिलासपुर। श्री जी आर चंद्रा सहायक ग्रेड 2 समाज कल्याण विभाग बिलासपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा अद्वार्षिकीय आयु पूर्ण करने पर समाज कल्याण विभाग बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आयोजित सेवा सम्मान कार्यक्रम प्रार्थना सभागृह जल संसाधन परिसर बिलासपुर में संपन्न हुआ। श्री चंद्रा द्वारा दिनांक 12 जून 1987 को प्रथम नियुक्ति सहायक ग्रेड -3 के पद पर शासकीय आश्रयदत्त  कर्मशाला बिलासपुर में हुआ था तथा सहायक ग्रेड 2 के पद से समाज कल्याण विभाग जिला बिलासपुर से दिनांक 31- 5-2025 को 37 वर्ष 11 माह का सेवा उपरांत अधिवर्षिकीय की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति हुए।श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू संयुक्त  संचालक समाज कल्याण बिलासपुर द्वारा श्री चंद्रा के विभागीय कार्य के साथ-साथ समाज सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधि पर भी प्रकाश डालते हुए उनकी कर्मठता एवं सरल स्वभाव पर अपना विचार रखें।श्री चंद्रा द्वारा अपने उद्बोधन मे कहा कि समय के महत्व समझने वाला एवं संघर्षशील व्यक्ति सदैव प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय का विशेष ध्यान देना चाहिए।आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से आशीर्वाद देने हेतु ब्रह्म कुमारी प्रजापति राजकिशोर नगर शाखा के प्रमुख सुश्री मंजू दीदी उपस्थिति रही।आज के कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी श्रीमती एस श्रद्धा मैथ्यु हरीश सक्सेना प्रशांत मुकासे, अखंड प्रताप गौतम, सुश्री बिना दीक्षित, सरस्वती जायसवाल, सरस्वती रामेश्वरी, पुष्पा साहू, रेखा तिवारी, आकांक्षा साहू ,उत्तम राव मातोंडकर, सौरभ दीवान, गौरव साहू अशोक अग्रवाल अनीश मानिकपुरी त्रिलोक ईश्वर आदि भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
(प्रशांत मुकासे)
सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं नोडल समाज कल्याण बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking