राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ का 26 वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया


बिलासपुर।आज बिलासपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का 26वां स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नीलेश बिस्वास जी की गरिमामयी उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी की उपलब्धियों का स्मरण किया और आगामी संघर्षों हेतु संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। नीलेश बिस्वास ने अपने संबोधन में कहा,
“26 वर्षों की यह यात्रा संघर्ष, सेवा और समर्पण की रही है। आज हम छत्तीसगढ़ की जनता के साथ खड़े हैं और प्रदेश के हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध हैं। आने वाला समय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का होगा।”इस अवसर पर जिले एवं मंडल स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और जनकल्याणकारी नीतियों पर बल दिया।कार्यक्रम के अंत में पार्टी की आगामी योजनाओं व राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा की गई। समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।