गोपालपुर पुनर्वास में NCP का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने संगठन विस्तार को लेकर की नियुक्ति


बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छत्तीसगढ़ द्वारा गोपालपुर पुनर्वास, जिला कोरबा में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा राज्य अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने की।
घोषणा के अनुसार चैताराम मंझवार को जिला अध्यक्ष, इर्शाद खान और परेदसी केवट को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और जनसंपर्क को गति देना है। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य सचिव रमेश कुमार पांडे और जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) कोटा के मोहम्मद अय्यूब मेमन ने भी नव–नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और संगठन विस्तार पर जोर दिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने गोपालपुर पुनर्वास क्षेत्र में सड़क और पानी की गंभीर समस्याओं से राज्य अध्यक्ष निलेश बिस्वास को अवगत कराया। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने 45 दिन के भीतर क्षेत्र में हैंडपंप स्थापित करने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य की मांग के लिए नागरिक सीधे जिला अध्यक्ष चैताराम मंझवार को आवेदन दे सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नए नेतृत्व के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन प्रकट किया। आयोजन को जिले में संगठनात्मक मजबूती, जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।