राजनीती

लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को BSP व सर्व पिछड़ा वर्ग का समर्थन,महिलाओं में भारी आक्रोश

 बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन के तहत क्षेत्र में लगातार 26 दिनों से चल रहे सांकेतिक आंदोलन को बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी डॉ. रघु साहू एवं सर्व पिछड़ा वर्ग की जिला प्रभारी राजकुमारी साहू ने अपना समर्थन दिया। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन एवं महिलाएं उपस्थित रहीं, जिनमें आक्रोश साफ दिखाई दिया। इस अवसर पर डॉ. रघु साहू ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी गरीबों पर हो रहे अत्याचार का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि 9 माह पूर्व गरीबों के मकान व दुकानें तोड़ी गईं और विशेष रूप से लिंगियाडीह को ही निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में मोपका, चिंगराजपारा, बहतराई, खमतराई, डबरीपारा, चांटीडीह जैसे क्षेत्रों को भी टारगेट किया जा सकता है। ऐसे में सभी वर्गों को एकजुट होकर इस संघर्ष को बड़ा जन आंदोलन बनाना होगा। राजकुमारी साहू ने कहा कि सर्व पिछड़ा वर्ग समाज इस लड़ाई में लिंगियाडीह के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को आंदोलन की ताकत बताया।उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से दुर्गा नगर की महिलाओं द्वारा महाधरना दिया जा रहा है। आंदोलन में कुर्मी समाज अध्यक्ष श्याममूरत कश्यप, सर्व साहू समाज के नेता भोलाराम साहू, दिनेश घोरे, रविन्द्र कश्यप, रूपेश साहू, प्रशांत मिश्रा, चतुर सिंह यादव, पिंकी देवांगन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। महाधरना में यशोदा पाटिल, कुंती तिवारी, उमा मिश्रा, सबिता डे, वंदना डे, हेमलता देवांगन, लता देवांगन, पुष्पा देवांगन, राजकुमारी देवांगन, साधना यादव, कल्पना यादव, नन्दकुमारी, जमुना शर्मा, संगीता यादव, रूपा सरकार, सीता साहू, ललिता मानिकपुरी, अर्पणा पटेल, शीला सिंह, लीला, उर्मिला, अनीता पाटिल, कुंती प्रजापति, सोनिया निषाद, कुमारी निषाद, रेशमी अहिरवार, उमा अहिरवार, सोनू गोस्वामी, श्रवण मानिकपुरी, डॉ. अशोक शर्मा, टिंकू, सतीश, महेश्वर, बलराम, अग्नू सूरज यादव, लखन कश्यप, अनिकेत कश्यप, राजा पाटिल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking