राजनीती

बस्ती चलो अभियान के तहत हितग्राहियों का सम्मान, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी तिफरा-सिरगिट्टी मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी कला के रामभवन चौक में 12 अप्रैल 2026 को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बस्ती चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरम लाल कौशिक ने केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णु देव साय सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, जनधन खाता एवं उज्ज्वला योजना—से लाभान्वित हितग्राहियों का पुष्पमाला, श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री सोमेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में भगवान श्रीराम की चौपाइयों के माध्यम से आस्था, खुशहाली और “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” का संदेश देते हुए बस्ती चलो, बूथ चलो, घर-घर चलो अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बसिया, कोरमी, शिल्पहरी, पोड़ी एवं बनाकदीह सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में हितग्राही एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही जिला किसान मोर्चा के कोमल सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हनीफ खान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित पाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीनू कौशिक, मंडल महामंत्री राजकुमार मानिकपुरी, अल्प संख्यक जिला मीडिया प्रभारी सैय्यद गुलशेर अली, अजय कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष ममता सीमा यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंत्री मंजू टंडन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, हितग्राही एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking