बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया



बिलासपुर। 1 मई को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके निज निवास सेवा सदन में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे । और अपने विधायक को फूल माला से स्वागत कर जन्मदिन की बधाइयां देते रहे।बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल और बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक भी विधायक सुशांत शुक्ला को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बिलासपुर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ और महामंत्री शानू खान भाजपा अल्पसंख्यक जिला मीडिया प्रभारी सैयद गुलशेर, जिला भाजपा सदस्य मोहम्मद हफीज, शाहिद खान ने भी जाकर विधायक सुशांत शुक्ला से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा की बेलतरा का विकास ही उनका लक्ष्य और बेलतरा का सेवा ही उनका कर्तव्य है । उन्होंने अपने जन्मदिन पर बधाई देने आए कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए कहा। जनता के सेवा ही मेरा कर्तव्य है। और उनका आशीर्वाद मेरा फल ।