राजनीती

वार्ड 26 में आयोजित हुआ सुशासन तिहार शिविर, विधायक अमर अग्रवाल ने हितग्राहियों को वितरित किए राशन कार्ड, शासकीय योजनाओं का दिलाया लाभ

बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 26 स्थित रमजानी बाबा हॉल में सुशासन तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और आमजन की समस्याओं के निराकरण के साथ शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने शिविर में उपस्थित माताओं, बहनों और बच्चों का अभिवादन करते हुए लोगों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों के पास जमा करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं अन्य लाभार्थी कार्ड भी वितरित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पीएम आवास, महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित कई योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, मस्तूरी के पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, मंडल महामंत्री नारायण गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking