विधायक अमर अग्रवाल के जनदर्शन में उमड़ी लोगों की भीड़,प्रदेश कोर कमेटी सदस्य बनाए जाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई



बिलासपुर। अमर अग्रवाल के राजेंद्र नगर स्थित निज निवास में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं, मांगें और आवेदन लेकर पहुंचे। विधायक श्री अग्रवाल ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अध्ययन करते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
इस दौरान विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री अग्रवाल से मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल, राज्य हज कमेटी सदस्य सैयद मकबूल अली, अल्पसंख्यक जिला शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, महामंत्री शानुल खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक अमर अग्रवाल को प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मधुसूदन राव को विजय दिलाने के लिए घर-घर जनसंपर्क करने और शासन की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता मनीष अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के नवीन मसीह, जिला कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा श्री साजिद एबानी, सिकंदर खान, जिला भाजपा सदस्य मोहम्मद हफीज, जिला मीडिया प्रभारी सैयद गुलशेर अली, जुबेर खान, विकास एंथोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।