राजनीती

भाजपा युवा मोर्चा ने किया पुतला दहन, राहुल गांधी के बयान पर जताया विरोध,विधायक अमर अग्रवाल बोले— कांग्रेस की टिप्पणी हताशा और अराजक मानसिकता का परिचायक

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर शहर द्वारा श्यामा मुखर्जी चौक स्थित पुराने बस स्टैंड में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति इस तरह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ अराजक मानसिकता को दर्शाती है।
अमर अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान वैश्विक सहयोग, नक्सल उन्मूलन और देश की सीमाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट रणनीति के साथ काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को यह स्वीकार नहीं हो रहा है और इसी कारण उसके नेताओं द्वारा अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने इसे कांग्रेस की हताशा का परिणाम बताया।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के इसी रवैये के कारण राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का जनाधार लगातार सिमटता गया है और वह प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने में भी असफल साबित हो रही है।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने भी राहुल गांधी और दीपक बैज के बयान की निंदा करते हुए इसे अनुचित बताया। पुतला दहन कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, सभापति विनोद सोनी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, चंद्रप्रकाश मिश्रा, गौरी गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking