राजनीती

विधायक अमर अग्रवाल विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

बिलासपुर। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस क्रम में क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं जिला पुलिस बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मोबाइल फॉरेंसिक वैन के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित मोबाइल फॉरेंसिक वैन अपराधों की त्वरित एवं वैज्ञानिक जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा कानून व्यवस्था एवं न्याय प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगी। इसके पश्चात विधायक अमर अग्रवाल ने मैग्नेटो मॉल, बिलासपुर में प्रतिष्ठित कपड़ा ब्रांड “Killer” के नवीन शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर में प्रतिष्ठित ब्रांडों के आगमन से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है तथा युवाओं को बेहतर विकल्प उपलब्ध होते हैं।
उन्होंने नए शोरूम के सफल संचालन एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि बिलासपुर तेजी से विकास और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking