भाजपा दक्षिण मंडल की संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों को मिला मार्गदर्शन


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बिलासपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, सह प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष अजित सिंह भोगल, दक्षिण मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल, दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, महामंत्री नारायण गोस्वामी एवं जगदीश साव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा सहित पार्षद महेश चंद्रिका पूरे और पार्षद अमित तिवारी मौजूद रहे। इस अवसर पर दक्षिण मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, सह प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।