राजनीती

सेवा संकल्प अभियान परसदा में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

कौशिक ने  परसदा (भ) में ₹58 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, बच्चों को परोसा भोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

बिलासपुर। बिल्हा / परसदा (भ) :-* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत परसदा (भ) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 के पुराने स्कूल प्रांगण में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मातृशक्तियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा – आंगनबाड़ी से ही बनता है विकसित भारत*

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश का हर बच्चा स्वस्थ, शिक्षित और कुपोषण मुक्त हो। आंगनबाड़ी केंद्र इसी सपने को पूरा करने का सबसे बड़ा माध्यम हैं। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम सेवा को संकल्प के रूप में लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार मिलकर माताओं-बहनों और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

*बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान – धरमलाल कौशिक*

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा और आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी हमारी प्रथम पाठशाला है। यहीं से स्वस्थ भारत की नींव रखी जाती है। श्री कौशिक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया तथा बच्चों को बस्ता, शिक्षण सामग्री एवं पोषण किट वितरित कीl श्री धरमलाल कौशिक द्वारा ग्राम पंचायत परसदा (भ) में *₹58 लाख की लागत से  विकास कार्यों का भूमिपूजन* किया गया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

*सौर ऊर्जा से रोशन होंगे आंगनबाड़ी केंद्र – भूपेंद्र सवन्नी*

क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के हर आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है। परसदा (भ) के इस आंगनबाड़ी केंद्र में भी जल्द सोलर पैनल लगाया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई बिजली के अभाव में न रुके। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को सुशासन का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking