राजनीती

लुतरा शरीफ का उर्स केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सर्वधर्म सद्भाव और कौमी एकता का जीवंत उदाहरण : सलीम राज

बिलासपुर। लुतरा शरीफ में हजरत बाबा सैयद इंसान अली रहमतुल्लाही अलैह के 68 वे सालाना उर्स के चौथे दिन गुरुवार को कौमी एकता का संगम देखने को मिला। दूर दराज से पहुंचे जायरीनों ने दरगाह में चादर चढ़कर मन्नते मांगी। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) डॉ सलीम राज ने कहा की लुतरा शरीफ का उर्स केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सर्वधर्म सद्भाव और कौमी एकता का जीवंत उदाहरण बन चुका है। यहां हर धर्म और मजहब के लोग बाबा इंसान शाह की चौखट पर अपनी मुराद लेकर पहुंचते हैं। डॉ सलीम राज  के साथ हज कमेटी सदस्य छत्तीसगढ़ शासन सैयद मकबूल अली और भाजपा जिला अध्यक्ष शहर मोहम्मद हनीफ भी अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। डॉ सलीम राज के साथ चादर चढ़ाकर देश प्रदेश और शहर के लिए दुआ मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking