अल्पसंख्यक समाज की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं : अमरजीत सिंह छाबड़ा

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का बिलासपुर प्रवास, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और मुस्लिम व सिख समाज ने किया स्वागत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ भवन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ एवं जिला महामंत्री शानुल खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज और मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पहार एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी एवं भाजपा नेता डिंपल सिंह उपवेजा के नेतृत्व में सिख समाज ने भी पुष्पहार और सिरोपाव भेंटकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यकर्ता समाज के लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को जमीन पर उतारना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, महामंत्री शानुल खान, मुर्तुजा वनक, फहीम भाई, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुशर्रफ खान, बासित अली, ग्रामीण जिला मंत्री टिपू खान, पश्चिम मंडल अध्यक्ष परवेज खान, नवीन मसीह, डिंपल सिंह, रेलवे मंडल अध्यक्ष विकास एंथोनी, नाजिम खान, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमोलक सिंह, दक्षिण मंडल अध्यक्ष रिजवाना, रईसा बेगम, तिफरा मंडल अध्यक्ष पवन छाबड़ा, शाहिद हसन एवं जिला मीडिया प्रभारी सैयद गुलशेर अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।