बिलासपुर

रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर रंगोली और भाषण प्रतियोगिता, अभाविप ने तिफरा क्षेत्र में किया आयोजन

बिलासपुर। 19 नवंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर के तिफरा  भाग द्वारा स्त्री शक्ति दिवस  वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती के अवसर पर रंगोली  एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभाविप द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया भी किया गया। पुरस्कार वितरण के साथ ही संगोष्ठी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें  मुख्य अतिथि के रूप मे बिलासपुर विभाग संयोजक  हिमांशु कौशिक, मुख्य वक्ता विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री भव्य शुक्ला, स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सुधा श्रीवास्तव , सस्टूडोमैट्रिक संयोजक सुश्री जोगोमाया, इंडीजीनियस संयोजक  अद्वित मिश्रा, तिफरा भाग के संयोजक  आशीष यादव   की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता सुश्री भव्य शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बहनो को फिल्मी सितारों को छोड़कर लोकमाता पुण्यस्लोका अहिल्याबाई एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई की वीरगाथा को पढ़ना एवं सुनना चाहिए और उनके विचारो को अपने जीवन पर उतार कर उन्हे अपना आदर्श  मानना चाहिए। साथ  बहन सुश्री जोगोमाया जी ने कहा रानी लक्ष्मीबाई ने अपने साहस और नेतृत्व से नारी शक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाकर साबित किया कि महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं। उनका जीवन हमें महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा देता है।इस मौके पर मुख्य रूप से अभाविप के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य  शुभम जायसवाल, कार्यालय सह मंत्री उत्तम चौहान के साथ बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking