24 साल बाद भी दोनों पार्टी छत्तीसगढ़ का विकास करने में असमर्थ रही : नीलेश बिस्वास

बिलासपुर, 23 नवम्बर । छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण हुए 24 साल हो गए है, लेकिन अभी भी दोनो पार्टिया छ.ग. का मूलभूत विकास नहीं कर पाए है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी तो बन गया है मगर विकास अभी भी अधूरे है उक्त बातें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने कही। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बिस्वास ने कहा कि आगामी नगर निगम व पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है छत्तीसगढ़ में सभी जगहों पर प्रत्याशी उतार रहे है। वही हमारा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन इस चुनाव में नहीं होगा हम अकेले चुनाव लड़ेगे। एनसीपी स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगी। प्रदेश में 24 साल बाद भी मूलभूत विकास नहीं दिखता है बिलासपुर में एयरपोर्ट बिलासा दाई केंवटिन के नाम पर बना है लेकिन एक भी केंवट समाज के लोगों को हवाई जहाज पर सवार नहीं करा पाएं है। मछुवारा संघ होते हुए भी उनकों प्राथमिकता नहीं मिला। विकास कही दिख नहीं रहा है। नीलेश बिस्वास ने यह भी कहा कि एनसीपी का सदस्यता अभियान दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक चलाया जाएगा।जिसमें ऑनलाइन, फिजिकल, डिजिटल मीडिया के माध्यम से सदस्य बनाएं जाएंगे। और एक एप भी लॉन्च किया जायेगा। महाराष्ट्र में अजीत पवार के नेतृत्व में हमारी पार्टी ने महायुति के साथ गठबंधन किया है राष्ट्रवादी एक विचारधारा है विकास के लिए भाजपा के साथ हाथ मिलाया है।