राजनीती

उपचुनाव में भाजपा की जीत जनता जनार्दन का साय सरकार पर अटूट विश्वास का मुहर : धरमलाल कौशिक

बिलासपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव पर भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को जीत कि बधाई दी साथ ही महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा कि ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी पर जनता के विश्वास एवं महायुति सरकार की नीतियों की जीत है। प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से अनेक राज्यों में कमल खिल रहा है यह जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है।श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं का आभार जिन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा में 9 वीं बार भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 40 हजार से अधिक मतों से जीता  कर रायपुर दक्षिण विधानसभा के 40 साल के रिकॉर्ड को कायम रखा। श्री कौशिक ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव  में भाजपा की जीत सीएम विष्णुदेव साय जी एवं भाजपा पर जनता जनार्दन के अटूट विश्वास कि मुहर है। जनता ने एक बार पुनः साबित कर दिया है कि भाजपा है तो विकास है, भाजपा है तो विश्वास है। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने अनेकों छल-प्रपंच किए किन्तु जनता का भाजपा पर विश्वास को तोड़ ना सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का कार्य किया. लेकिन जनता ने उनके एजेंडे को नकार दिया। उन्होंने कहा कि हम अंतिम छोर तक मौजूद व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसे जनता भलीभांति समझ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking