राजनीती

प्रदेश में आबादी के हिसाब से पुलिस की संख्या कम है, पुलिस विभाग में भर्ती की जाएं : नीलेश बिस्वास

बिलासपुर, 24 नवम्बर । भाजपा सरकार ने एक वर्ष में वादे के हिसाब से काम नहीं किए। प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत कमजोर है। युवा बेरोजगार है पुलिस विभाग में भर्ती होने की आवश्यकता है। उक्त बातें एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने कही। उन्होने कहा कि चुनाव के पहले बीजेपी ने जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर पायी है। योजनाएं कागजों तक ही सीमित है। मैने स्कूलों का दौरा किया है शिक्षा विभाग में मानक रूप से जो विकास होना था वह नहीं हो पाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नदारद रहते है, स्वीपर मरीजों को दवाई वितरण कर रहे है, ऐसे में मरीजों को उचित चिकित्सा लाभ कैसे मिलेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने यह भी कहा कि सरकार को स्वराज के लिए भी बढ़ावा देना चाहिए। उन्नत मॉडल की आवश्यकता है ताकि युवा लाइव ट्रैकिग कर सकें। कानून व्यवस्था को लेकर श्री बिस्वास ने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती होना चाहिए। आबादी के हिसाब से पुलिस की संख्या कम है। नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर पुलिस विभाग ने अच्छा काम किया है। पुलिस विभाग में भर्ती किये जाने से कानून व्यवस्था और बेहतर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking