बिलासपुर

वार्ड क्रमांक 42 मे आज़ाद युवा संगठन की बैठक संपन्न

मस्तुरी विधानसभा एवं बिलासपुर नगर पालिका निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक, 42 शहीद चंद्रशेखर आज़ाद नगर देवरीखुर्द मे आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई।  बैठक में वार्ड की मूलभूत  सुविधाओ के अलावा स्थाई रूप से पट्टा वितरण कर  वार्ड वासियों को अपने घर का मालिकाना अधिकार सरकार द्वरा दिये जाने की बात करते हुए जल्द ही शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपने पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक़ कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर संगठन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला गोंड, गंगा बाई, रानु राव, सुरजा बाई, उर्वशी श्रीवास, रुखमणि बाई चौहान, झूल बाई निषाद, उतरा बाई चौहान, कांति बाई निषाद, उर्वशी धुरु, सविता तिवारी, कल्याणी बाई निषाद, कोशिल्या बाई देवांगन, सुंदरी बाई धुरु, गौरी बाई यादव, पार्वती बाई, किरण देवांगन, सुगंध बाई भोई, जेठिया बाई निषाद, गुडिया बाई यादव, रामबाई यादव, गोवर्धन, देवलाल निषाद आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking