बिलासपुर

द्वेष पूर्ण निलंबन के विरुद्ध 15 दिसंबर तक निलंबन आदेश निरस्त नहीं होने पर संघ 20 दिसंबर को करेगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर द्वारा 26 नवंबर 2024 को आपातकालीन बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार  भोला ध्रुव शिक्षक निगारबंद विकासखंड तखतपुर के विरुद्ध  द्वेष एवं कुटरचना पूर्ण निलंबन को निरस्त करने के लिए संघ के प्रतिनिधि मंडल प्रांत अध्यक्ष चंद्रा के नेतृत्व में  विधायक  धर्मजीत सिंह तखतपुर से मिलकर पूरा वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया उनके द्वारा यथा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।सघ द्वारा निर्णय लिया है कि 15 दिवस के भीतर कार्यवाही नहीं होने पर संघ द्वारा संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर संभाग बिलासपुर के विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में द्वेष पूर्ण एवं भेदभावपूर्ण किये जा रहे कार्यवाही के विरोध में दिनांक 20 दिसंबर 2024 को उनके कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगा।मुलाकात करने वाले में प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा, प्रांतीय सचिव पवन शर्मा, संभागीय अध्यक्ष ओम त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, जिला सचिव किशोर शर्मा, जिला शिक्षक समिति के अध्यक्ष प्रशांत कोनहेर,तखतपुर अध्यक्ष हिमाचल साहू, अरविंद गुप्ता, भोला ध्रुव, अशोक छत्री आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking