राजनीती

बूथ स्तर पर मजबूत आधार ही पार्टी की सफलता की कुंजी है : धरमलाल कौशिक

बिलासपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल चुनावों के संदर्भ में जिला कार्यालय, बिलासपुर में आयोजित बिलासपुर और सरगुजा संभाग के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, संगठन चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करने और पार्टी के विचारधारा एवं मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक चर्चा और रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के उद्देश्य को लेकर निरंतर समर्पित भाव से पार्टी कार्य कर रहा है। हमें प्रयास करना है कि प्रखर राष्ट्रीय नेतृत्व की तरह ही बूथ स्तर पर भी सशक्त नेतृत्व करने वाले कार्यकर्ता चयनित हो। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के लिए सदस्यता अभियान पार्टी समान है। इसलिए सभी सहयोगियों को पूरी ताकत से कार्य करना है हर वर्ग के लोगों को पार्टी के साथ लेकर चलना है। हर बूथ समिति में प्रत्येक वर्ग को शामिल करना आवश्यक है। हम सभी को मिलकर यह काम करना है। श्री कौशिक ने कहा कि  मंडल चुनाव  संगठन के हित में हो रहा है, जिसमें सभी प्रमुख एवं सभी क्षेत्रों का समावेश हो। मंडल चुनाव ऐसे कार्यकर्ताओं का हो जो संगठन के प्रति समर्पित हो, न किसी व्यक्ति विशेष का।  उन्होंने कहा कि बूथ निर्माण की प्रक्रिया में प्रत्येक कार्यकर्ता का सहयोग आवश्यक है। बूथ स्तर पर मजबूत आधार ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सांसद  गजेंद्र पटेल , प्रदेश चुनाव अधिकारी  खूबचंद पारख, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  रामसेवक पैकरा , प्रदेश सह चुनाव अधिकारी श्रीमती चंपादेवी पावले , प्रदेश उपाध्यक्ष  भूपेंद्र सव्वनी , प्रदेश मंत्री  किशोर महानंद , तथा जिला चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी, जिला पर्यवेक्षक, संभाग एवं जिला संगठन प्रभारी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking