भाजपा सरकार डरी हुई है इसलिए चुनाव कराने से घबरा रही है : भूपेश बघेल


बिलासपुर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दुर्भाग्यजनक बात यह है किसानों को धान बेचने में उत्पन्न हो रही समस्या साय सरकार द्वारा प्रायोजित समस्या है- भूपेश बघेल धान खरीदी पिछले साल भी हुई हमारी सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत खरीदी हो गई। इस वर्ष जो समस्या धान खरीदी केन्द्र में हो रही है, वर्तमान सरकार द्वारा प्रायोजित समस्या है। समय पर बारदाना न खरीदना, अनावरी के समय पटवारियों के अलावा शिक्षकों, जनपद के कर्मचारियों, मनरेगा के रोजगार सहायकों पे दबावपूर्वक कार्य करवाया गया जिससे समस्या उत्पन्न हुई। सभी सोसायटीयों में धान जाम हो गया, धान के उठाव के नियम बदल दिये गये। कांग्रेस सरकार के समय धान का उठाव सीधे उपार्जन केन्द्र से ही मिलर उठा लेता था जो अब संग्रहण केन्द्र ले जाया जा रहा है, जहा से मिलर उठायेंगे जिससे जाम कि स्थिति उपार्जन केन्द्र में हो रही है। 72 घंटे में भुगतान करने की बात थी जो नहीं हो रही है। पिछले साल का चावल राईस मिलरों ने जमा नहीं किया है। 12 लाख मिट्रिक टन जब तक वह चावल जमा नहीं होगा। तब तक नया डीओ मिलर को नहीं कटेगा जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होगी। भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार की सभी जनमुखी योजनाए बंद कर दी गई जिससे जनता को तकलीफ हो रही है। नक्सल समस्या को लेकर पूछे गये सवाल पर बोलते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री का स्वागत है जब चाहे छत्तीसगढ़ आये जाये नक्सल समस्या देश की समस्या है और नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ हो। हमारी सरकार ने प्रयास किया था 600 गॉव नक्सल मुक्त करा लिये गये थे और विकास का कार्य तेजी से किये जिसके कारण लोग नक्सलीयों से कट गये नक्सली कमजोर हुए है, पूरे देश में नक्सल मुक्त अभियान चल रहा है। छत्तीसगढ़ की रमन सरकार भी दावा करती थी और वर्तमान सरकार भी दावा कर रही है हमने नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ हो इसका बहुत प्रयास किया था जिसका परिणाम अब आ रहा है। नगर निगम चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ माहौल है सरकार डरी हुई है इसलिए चुनाव कराने से सरकार घबरा रही है, संविधान का उल्लंघन कर रही है और एक साल के कार्यकाल पर बोलते हुए कहा कि लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति खराब है लोग घरो में भी सुरक्षित नहीं है। सरकार हर मोर्चे पर फैल है। भूपेश बघेल निजी कार्यक्रमों में भाग लेने बिलासपुर पहुंचे थे छत्तीसगढ़ भवन में कुछ समय के लिए रूके। छत्तीसगढ़ भवन में स्वागत करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से विधायक द्वय अटल श्रीवास्तव दिलीप लहरिया, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेखनजरूद्दीन, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, जिलाध्यक्ष विजय पाण्डेय विजय केशरवानी, प्रमोद नायक आशीष सिंह, अभयनारायण राय, महेश दुबे, देवेन्द्र सिंह बाटू, समीर अहमद, जावेद मेमन, सीमा पाण्डेय, सीमा घृतेश, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, जगदीश कौशिक, काशी रात्रे , सुरेश टण्डन, मनीष गढेवाल, सुखी पटेल आदि उपस्थित थे।