राजनीती

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे जोन में मजदूर कांग्रेस की जीत पर विधायक ने दी बधाई ,अटल श्रीवास्तव ने कहा चुनाव ईवीएम से होते तो भाजपा समर्थित यूनियन जीत जाती

बिलासपुर/ दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे जोन में मान्यता प्राप्त युनियन के लिए हुए मतदान का परिणाम घोषित हुआ जिसमें कांग्रेस समर्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मजदूर कांग्रेस में जीत हासिल की। जीत पर मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा यह जीत पदाधिकारियों की मेहनत और कार्यो की है। मजदूर कांग्रेस लगातार मजदूरों के बीच सक्रिय है और मजदूरों की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रही है। पिछले 12 सालों से भी मजदूर कांग्रेस का ही बहुमत रहा है वही बहुमत पुनः बरकरार रहा। परिणाम पर तंज कसते हुए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कुल 39034 रेल कर्मचारियों ने मत का प्रयोग किया जिसमें से भारतीय जनता पार्टी समर्थित मजदूर संघ को केवल 15℅ मत प्राप्त हुए 85℅ मत केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति के कारण भाजपा समर्थित संघ मजदूर संघ के विरूद्ध गये,इस तरह भाजपा समर्थित संघ का सुपड़ा साफ हो गया। अटल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए यह भी बताया देश के 17 रेल्वे जोन और 2 कारखानो सहित कही भी भाजपा समर्थित संघ का खाता नहीं खुला देश में लगभग 14 लाख रेल्वे कर्मचारी है जिसमें 85℅ ने केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति के कारण भाजपा समर्थित संघ को नकार दिया।अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत  बैलेट पेपर से चुनाव होने के कारण हुई है अगर इन चुनाव में भी ईवीएम मशीन का प्रयोग होता तो भारतीय जनता पार्टी समर्थित संघ चुनाव जीत जाता।बिलासपुर जोन में मजदूर कांग्रेस की जीत पर अटल श्रीवास्तव ने मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों को बधाई दी और रेल कर्मचारियों का आभार प्रकट किया जिन्होंने मजदूर कांग्रेस को विजयी बनाया और चुनाव में लगे अधिकारियों को ईमानदारी पूर्वक चुनाव सम्पन्न करने की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking