कोटा क्षेत्र में बीमारी फैलाने वाले वेलकम डिस्टेलरी की जांच और कार्रवाई हो : अटल श्रीवास्तव

विधायक दल की कमेटी बना कर शासन जांच करे और वेलकम डिस्टेलरी को बंद करने अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में की मांग कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा प्रश्न काल में कहा कि कोटा विधानसभा के ग्राम छेरका बाधा में स्थापित वेलकम डिस्टेलरी से कोटा क्षेत्र के 30 से 40 किमी के ग्रामों वाले प्रदूषण और दुर्गंध से बीमार हो रहे है,स्कूल के बच्चों को उल्टियां हो रही हैं। किसानों का फसल बर्बाद हो रहा है,किसानों के बोर से प्रदूषित जल निकल रहा है। अपिष्ट पदार्थ को अरपा नदी में बहाया जा रहा है ग्राम वाशियो द्वारा वेलकम डिस्टेलरी की जांच की लगातार मांग और शिकायत किया जा रहा है पर प्रशासन द्वारा केवल आर्थिक दंड लेकर शिकायत को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जा रहा है, जिससे कोटा के आस पास के ग्राम वाशियो का जीना मुश्किल हो गया है। कोटा विधायक श्रीवास्तव ने विधानसभा में मांग किया कि वेलकम डिस्टेलरी की विधायक दल के साथ जांच किया जाए और आवश्यकता होने पर वेलकम डिस्टेलरी को बंद करने की कार्यवाही किया जाए।कोटा विधायक के मांग को पूर्व मंत्री उमेश पटेल विधायक रामकुमार यादव द्वारा समर्थन देकर जांच की मांग किया गया। अटल श्रीवास्तव के मांग पर पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने शिकायत की जांच करने का आश्वस्त किया।