एनसीपी ने आगामी चुनावों के लिए आयोजित की बैठक, कोर कमेटी का किया गठन,अध्यक्ष बने नीलेश बिस्वास

बिलासपुर/ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट के कार्यालय में बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवं सिनियर लीडर के अगुवाई में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें नगर निगम चुनाव एवं नगर निगम चुनाव कोर कमेटी एवं नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं पंचायत चुनाव संबंधित चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सभी नगर पंचायत व नगर निगम के आम चुनाव में कोर कमेटी की गठन की गई। जिसमें कोर कमेटी संबंधित नामो की सूची इस प्रकार से है। 1. कोर कमेटी के अध्यक्ष निलेश विश्वास (प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़) 2. कोर कमेटी के सदस्यगण 1. रामेश्वर केंवट (छत्तीसगढ़ सीनियर लिडर) 2. रमेश कुमार पाण्डेय (प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़) 3. सी.देव कुमार (प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़) 4. राहूल नरवानी (सचिव छत्तीसगढ़) 5. मनोज तेजवानी (प्रदेश संभागीय संचिव, छत्तीसगढ़)6. श्रीमती वंदना नंदनवार (महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़)7. अलीशा बेगम (कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़)8 सैयद आमीन (अल्प संख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष छत्तीसगढ़) यह निणायक कोर कमेटी छत्तीसगढ़ नगर निगम, नगर पंचायत, जनपत पंचायत, जिला पंचायत एवं पंचायत चुनाव संचालित करने के बनाई गई है।नगर निगम चुनाव के प्रदेश अध्यक्ष को दायित्व दी गई।नगर पालिका एवं नगर पंचायत प्रदेश सचिव को दी गई।पंचायत चुनाव के सम्पुर्ण जावाबदारी सीनियर लीडर को दी सौंपी गई। यह निर्णय कोर कमेटी के सर्व सम्मति से ली गई जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी कोर कमेटी की है, एवं चुनाव का सर्व संचालन प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा की जायेगी।