राजनीती

राजनांदगांव में होगा अभाविप का 57 वां प्रदेश अधिवेशन : बिलापसुर में हुआ पोस्टर विमोचन, 100 प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिलासपुर/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ का 57वा प्रदेश अधिवेशन संस्कारधानी राजनांदगांव में आयोजित होने जा रहा है। छात्र शक्ति के इस अधिवेशन का बिलासपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री  महेश साकेत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर विकास पांडे उपस्थिति थे। राजनांदगांव में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन को आचार्य श्री विद्यासागर नगर के नाम से रखा गया है। आगामी 03 से 05 जनवरी को आयोजित होने वाले 57 वें छत्तीसगढ़ प्रांत अधिवेशन का पोस्टर विमोचन किया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  द्वारा हर वर्ष प्रांत अधिवेशन का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जनवरी 2025 को राजनांदगांव में तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर परिषद के बिलासपुर विभाग की एक दिवसीय बैठक का आयोजन भी किया गया जिसमें 4 जिले के प्रदेश पद अधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें प्रांत अधिवेशन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इस अधिवेशन में नवीन अध्यक्ष मंत्री का पद भार ग्रहण के साथ, शोभायात्रा, प्रदर्शनी उद्घाटन, नवीन कार्यकारिणी सत्र 2024-25 की घोषणा भी होनी है। इस मौके पर मुख्य रूप से विभाग संयोजक हिमांशू कौशिक , महानगर अध्यक्ष प्रो शैलेश द्विवेदी, महानगर मंत्री जितेंद्र साहू , विभाग छात्रा प्रमुख भव्या शुक्ला,  जिला संयोजक पेंड्रा स्नेहा अग्रहरि, जिला संयोजक भूषण कौशिक, सह संयोजक दीपक यादव, मुंगेली जिला संयोजक अतुल साहू एवं बड़ी संख्या में छात्र से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking