लुतरा शरीफ के 68वें सालाना उर्स में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने चढ़ाई चादर, प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल और शहर जिलाध्यक्ष हनीफ ने अमन-शांति व भाईचारे के लिए मांगी दुआ



बिलासपुर। शहंशाहे छत्तीसगढ़ बाबा हजरत सैयद इंसान अली रहमतुल्लाह अलैह लुतरा शरीफ के 68वें सालाना उर्स के तीसरे दिन 30 सितंबर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान एवं बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ अपनी टीम के साथ लूथरा शरीफ पहुंचे। उन्होंने दरगाह शरीफ में जियारत कर बाबा सरकार की मजार पर चादर चढ़ाई और देश व प्रदेश में सुख-शांति, अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह इंतजामिया कमेटी की ओर से मखमूर इकबाल खान, मोहम्मद हनीफ सहित उनके साथ पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत-सम्मान किया गया। उर्स कमेटी की ओर से कव्वाली का भी आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक बड़ी संख्या में जायरीन और श्रोता मौजूद रहे और कव्वाली का आनंद लिया। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने कहा कि उर्स कमेटी द्वारा जायरीन के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बाबा सैयद इंसान अली रहमतुल्लाह अलैह से सभी लोगों पर फैज और रहमत बनाए रखने तथा प्रदेश में अमन-अमन, खुशहाली और भाईचारा कायम रहने की दुआ की। कार्यक्रम में प्रदेश आईटी सेल प्रमुख अमिक खान, आतिफ खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शहर मोहम्मद हनीफ, जिला महामंत्री शानूल खान, जिला कोषाध्यक्ष साजिद ऐबानी, शाहिद रजा, मोहम्मद हफीज, जिला मीडिया प्रभारी सैयद गुलशेर अली, तौसीफ खान, शाहिद हसन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।